श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब की रामलीला मे राम सुग्रीव मित्रता व बाली वध किया गया सफल मंचन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान मे गांधी पार्क राम लीला में राम सुग्रीव मित्रता व बाली वध का सफल मंचन किया गया।
वन में राम-लखन के पंचवटी लौटने पर सीता को न पाकर मार्मिक संवाद सुन कर दर्शको के नेत्र सजल हो गये। सबरी की कुटिया में राम-लखन के पहुँचने व बेर खाने का दृश्य भी बहुत सुन्दर रहा। हनुमान की सुन्दर झांकी देख कर सभी मन्त्रमुग्ध रह गये। राम व सुग्रीव के संवाद बहुत भावपूर्ण रहे। बाली वध का दृश्य भी बहुत प्रभावशाली रहा। हरविन्दर गौसाई व आनन्द कुमार के कुशल निर्देशन मे अतुल सचदेव ने राम, कुशाग्र नेब ने लक्षमण, मनवीर पाल सिंह ने हनुमान, नितिन ने सुग्रीव, संकल्प ने बाली, अनुज जैन ने जटायु, स्वाति ने सबरी, खुशी ने तारा, हर्ष ने नल, गुलशन ने नील, सागर ने जामवन्त, दिव्यांश ने अंगद, अर्णब रितिक-लवीश नमन ने वानर सेना का सफल अभिनय किया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान जोगेन्द्र कुमार, महामंत्री राकेश शर्मा, गुरमीत सिंह शंटी, विपिन सलूजा, गगन भण्डारी, नवदीप आनन्द, सुभाष चावला, विक्रान्त सैनी, सचिन धई, गगन सैनी, विकास शर्मा, हार्दिक खुराना, इतिन खुराना आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन राकेश वत्स, रमेश चन्द्र छबीला व विनय वत्स ने किया।
0 टिप्पणियाँ