श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित श्री राम दृश्यांकनलीला व दशहरा महोत्सव में हुआ हनुमान प्रस्थान लीला का दृश्यांकन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित श्री राम लीला व दशहरा महोत्सव में हनुमान प्रस्थान लीला का मंचन किया गया।मुख्य अतिथि हौजरी मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह अरोड़ा एवं सहारनपुर के प्रथम मेयर संजीव वालिया रहे।
प्रभु श्री राम का लक्ष्मण सहित पंचवटी में आना,सीता माता को ना पाकर विलाप करना,पक्षीराज जटायु का सीता माता को रावण द्वारा हरण के विषय में बताना,जटायु की मृत्यु व श्री राम द्वारा उसका संस्कार,प्रभु श्रीराम का भीलनी शबरी से मिलना,शबरी का प्रभु श्री राम जी को अपने जूठे बेर खिलाना और सीता माता की खोज के लिए ऋष्यमूक पर्वत पर सुग्रीव से मिलने की सलाह देना,सुग्रीव द्वारा हनुमान जी को प्रभु श्री राम व लक्ष्मण से मिलने भेजना,हनुमान जी व राम जी का मिलन व हनुमान जी का प्रभु श्री राम जी से सुग्रीव को मिलवाना,सुग्रीव का सीता माता के आभूषण दिखाना,अपने भाई बाली के बल के विषय मे बताना और प्रभु श्री राम जी द्वारा एक ही तीर से 7 पेड़ों को गिराना आदि लीलाओं का सुंदर दृश्यांकन हुआ। प्रभु राम के रूप में दिनेश सक्सेना,लक्ष्मण के रूप में गौरव चौहान,शबरी के रूप में साक्षी,हनुमान जी के रूप मे तरुण अरोड़ा,सुग्रीव के रूप में सन्नी भाटिया,बाली के रूप में शिवम कक्कड़ का सुंदर अभिनय रहा।निर्देशन राजेंद्र यादव व जय कालरा ने किया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए रामलीला से सम्बंधित प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी,महामंत्री राकेश छाबड़ा,मोहित छाबड़ा कोषाध्यक्ष गौरव पुरी,मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबन्धक विनय दुग्गल,प्रभु राम के सारथी संजीव टण्डन,स्वागताध्यक्ष डॉक्टर एम0पी0 सिंह चावला,श्री राम लीला प्रबन्धक विजय कुमार,राकेश राणा,अमन भाटिया, राघव सेठ,राजा छाबड़ा,दीक्षित छाबड़ा,मनीष कालरा,संजय आनन्द,आनन्द भाटिया,राजेन्द्र महेंद्रा,शिवम महेंद्रा,गौरव चौहान कुमार,अन्य अतिथि उपस्थित रहे।संचालन अरुण बक्शी एवं अमित वत्ता ने किया।
0 टिप्पणियाँ