सहारनपुर में 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का हुआ आगाज
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-प्रदेशीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का सहारनपुर मे आगाज हो गया। प्रतियोगिता में 14 मंडलों से लगभग 561 खिलाड़ी अपने अपने वर्गो मे प्रतिभाग कर रहे है।
जनपद क्रीड़ा सचिव प्रवीण चौधरी ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित 69वीं चार दिवसीय प्रदेशीय विद्यालयीय (बालक एवं बालिका) जूडो प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त अटल कुमार राय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक एस.डी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यपाल एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य संतोष के द्वारा संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त अटल कुमार राय का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार पाठक ने बैज अलंकरण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया तत्पश्चात संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता मे क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा का भी स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गान, जेबीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य, कबीर योग अकादमी के द्वारा योग प्रस्तुति, इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वारा दम दम मस्त कलंदर कव्वाली और गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज सहारनपुर द्वारा भांगड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित हुए मुकाबलो मे खिलाड़ियो ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जनपद क्रीड़ा सचिव प्रवीण चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता 29 सितम्बर 2025 तक चलेगी। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ