सहारनपुर में 28 सितम्बर को होगा महिला जूडो लीग का आयोजन -दीपक गुप्ता
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-अस्मिता खेलो इंडिया सहारनपुर महिला जूडो लीग 2025-26 का आयोजन सहारनपुर मे 28 सितम्बर को कराया जायेगा। जिसमें प्रतिभागियों को टी शर्ट, प्रमाण पत्र एवं विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।
सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक एवं संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया की 28 सितम्बर 2025 को मुन्नालाल डिग्री कॉलेज में सहारनपुर महिला जूडो लीग 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पूरे जनपद से सभी आयु वर्ग की बालिका जूडोका अपने अपने भारवर्ग में प्रतिभाग करेंगी। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगी एवं समापन पुरस्कार वितरण के साथ सायं 5 बजे किया जाएगा। सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक एवं संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट, प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को मेडल प्रदान किये जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ