बेटियाँ ख़ुद को असुरक्षित न समझें,पुलिस सुरक्षा के लिए हर समय उपलब्ध है-इंस्पेक्टर सत्येंद्र नागर
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/ अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-इंस्पेक्टर सत्येंद्र नागर ने कहा कि बेटियां ख़ुद की असुरक्षित न समझें पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय उपलब्ध है।
महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 चमन लाल दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र नागर ने बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विधवा पेंशन,वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना ,बाल कल्याण योजनाओं ,बाल मजदूरी न कराने और गुड टच एवं बैड टच आदि व सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन ,1930 साइबर हेल्पलाइन,108 एंबुलेंस सेवा ,112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि की जानकारी दी गई एवं उनकी समस्याओ के बारे में पूछा गया।इंस्पेक्टर सत्येंद्र नागर ने कहा कि बेटियां ख़ुद को असुरक्षित न समझें।पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध है।इस कॉलेज की प्रधानाचार्या सारिका,राजेश सहित पुलिस स्टाफ़ व कॉलेज स्टाफ़ मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ