सांपला बेगमपुर, मृतक अंकित वाल्मीकि के परिजनों को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने दी आर्थिक सहायता
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़- ग्राम सांपला बेगमपुर में हुए अंकित वाल्मीकि हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान एवं कैराना लोकसभा सांसद चौधरी इक़रा हसन ने किया इस दौरान मृतक अंकित वाल्मीकि (आयु 25 वर्ष) के पिता अशोक वाल्मीकि को समाजवादी पार्टी की ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान व सांसद चौधरी इक़रा हसन ने उपस्थित परिजनों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से गहरी शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर हाथरस लोकसभा से प्रत्याशी रहे जसवीर वाल्मीकि तथा समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि पीड़ित चाहे किसी भी वर्ग का हो, समाजवादी पार्टी ने हमेशा आगे बढ़कर सहायता की है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, पूर्व विधानसभा प्रभारी नकुड़ चौधरी अबूबकर, वरिष्ठ सपा नेता फरहाद आलम गाड़ा, चौधरी अमित गुज्जर, पुष्पेन्द्र चौधरी, संदीप सैनी (विधानसभा अध्यक्ष नकुड़), चौधरी सलीम अख्तर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), अजय बिरला (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज), ब्रजमोहन सूद (पूर्व ज़िलाध्यक्ष वाल्मीकि समाज), ओपी कल्याण (राष्ट्रीय सचिव भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज), वीरेंद्र वाल्मीकि, विनेश वाल्मीकि (समाज सुधारक), ईसम सिंह वाल्मीकि (ग्राम प्रधान गदरहेड़ी), मेहर सिंह वाल्मीकि (पूर्व प्रधान), आशीष चौधरी (पूर्व प्रधान), अमरीश चौटाला, गौरव वाल्मीकि, नीटू वाल्मीकि (साल्हापुर), पाल्लू वाल्मीकि (ग्राम सांपली), भोला वाल्मीकि (ग्राम कादरगढ़), बनीश पारखी, इलम चंद (सब्दलपुर), राजेश (सब्दलपुर), चौधरी उबैद, सैयद हस्सान (पीआरओ व मीडिया प्रभारी पूर्व सांसद) सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ