इंद्रप्रस्थ कॉलेज में हुआ भारतीय संस्कृति एवं धरोहर पर संगोष्ठी का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-इंद्रप्रस्थ कॉलेज में भारतीय संस्कृति एवं धरोहर पर संगोष्ठी एवम स्पिक मैके ओरीयनटेशंन एवम हेरिटेज क्लब हेतु आयोजन किया गया
इस अवसर पर पंकज मल्होत्रा ने भारतीय संस्कृति की जड़ों और धरोहर की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएँ ही हमारी पहचान हैं, जिन्हें संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, पंकज मल्होत्रा ने अपने संबोधन में भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य, लोक कला और आध्यात्मिक विचारधारा के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली परंपराओं से अवगत कराया उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल रीति-रिवाजों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है जो विश्व को मानवता और शांति का संदेश देती है,कॉलेज की निदेशक डाॅ. अंजू वालिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते हैं, उन्होंने स्पिक मैके के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि भारतीय संस्कृति और धरोहर को समझना हर विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है, कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर आशुतोष गुप्ता एवं डाॅ. नेहा त्यागी ने कराया, संगोष्ठी में कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के अंत में डाॅ. कमल कृष्ण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। पंकज मलहोत्रा ने बताया कि आज कॉलेज मे निदेशक अंजू वालिया के निर्देशन मे इंद्रप्रस्थ स्पिक मैके हेरिटेज क्लब की स्थापना हुई है जिसमे कई विधार्थियो ने आगे बढ़ कर जिम्मेदारी ली है! वंश यादव वंश भटीजा,आशीष सिंह,प्रेम कुमार,मोहमद खिज़ान हर्षित कुमार, स्नेहा शर्मा,वर्तिका वालिया, सोनम,एना,कणिका,पायल,रिया,शिवांगी,मरहबा,राधिका मिग्लानी,पायल,मेघा,आयुषी क्लब मे शामिल हुए!
0 टिप्पणियाँ