रेलवे पेंशनर्स के लिए संस्था कार्यालय पर किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-रेलवे पेंशनर्स समाज की संस्था कार्यालय पर आयोजित मासिक मिलन बैठक में "निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर" आयोजित किया गया। जिसमें मैक्स हॉस्पिटल देहरादून की डॉ दृष्टि सूरज गुप्ता कार्डियोलॉजिस्ट ने शिविर में 65 सदस्यों की स्वास्थ्य जांच कर उचित चिकित्सा परामर्श दिया तथा वरिष्ठ जनों को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए, विशेष कर हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, प्रोस्टेट एवं डाइट तथा एक्सरसाइज के संबंध में जानकारी दी।उनकी टीम में अर्चना बजवाल, मुस्कान कुमारी एवं अनिल शर्मा सहयोगी रहे।
मैक्स लैब सेंटर मैनेजर पुनीत मलिक एवं उनके सहयोग रजनीश ने रक्त की जांच की।एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांच हेड कशिश खेत्रपाल एवं ट्रेनिंग हेड वरुण सिंह नेअपने प्रोडक्ट संबंधी जानकारियां दी। संस्थापक आर सी शर्मा एवं महामंत्री एन एस चौहान ने आए हुए अतिथियों को संस्था के बारे में जानकारी दी तथा अंग वस्त्र एवं संस्था पत्रिका प्रदान कर सम्मानित किया। अध्यक्षता जे एन शर्मा ने एवं संचालन इकबाल अजीम ने किया।विशिष्ट उपस्थित-आर के धीगड़ा, अजय शर्मा, मूलचंद रॉगड़ा, विनोद त्यागी,अमरनाथ त्यागी, अरविंद शर्मा, विजय त्यागी, जुगल, वी के शर्मा, श्रीकृष्ण आर्य, वेद प्रकाश, दिनेश मलिक, ब्रह्मपाल, उषा शर्मा, भावना, सुनीता, कुसुम आदि।
0 टिप्पणियाँ