Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी व विजयपाल सिंह ने राज्यसभा सांसद/भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम को स्मृति चिन्ह किया भेंट

ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी व विजयपाल सिंह ने राज्यसभा सांसद/भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम को स्मृति चिन्ह किया भेंट

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा सरकार समान रूप से विकास करा रही है जिससे लोगों के जीवन में खुशहाली आयी है।उन्होंने स्वदेशी सामान को अपनाने का आव्हान किया।

ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी के निवास पर पहुँची राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कांता कर्दम का भव्य स्वागत किया गया।ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।श्रीमती कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है जिससे लोगों के जीवन में खुशहाली आई है।उन्होंने कहा जीएसटी रिफॉर्म कर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को उपहार दिया है।श्रीमती कांता कर्दम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाओ का आव्हान किया है इसलिए भारत को विकसित बनाने के लिए हमें स्वदेशी सामान अपनाना चाहिए।श्रीमती गीता रानी व विजयपाल सिंह ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शीर्ष नेतृत्व के प्रेरणा से भरपूर विकास कराया है।ब्लॉक के प्रत्येक गाँव में कराए गए विकास कार्यों से जनता लाभान्वित हो रही है।विजयपाल सिंह ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा और भाजपा को और अधिक मजबूत बनाना है।इस दौरान महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई,महानगर मंत्री नीलू राणा, पार्षद सुलेख चंद,हँसराज गौतम,योगी ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बोर्ड बैठक में आय व्यय का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास