Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर क्षेत्रीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भविष्य ने रजत पदक जीतकर किया नाम रोशन

उत्तर क्षेत्रीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भविष्य ने रजत पदक जीतकर किया नाम रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- उत्तर क्षेत्रीय राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के भविष्य ने रजत पदक जीतकर सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर भविष्य को जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की। 

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि देश के उत्तर क्षेत्र के 09 प्रदेशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की उत्तर क्षेत्रीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वाधान मे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे 23 से 25 सितंबर 2025 तक हुआ। उन्होने बताया कि उत्तर क्षेत्रीय राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर जिले के कस्बा शिमलाना के रहने वाले पिता बिजेंद्र और माता अंजेश देवी के होनहार एवं मेघावी पुत्र भविष्य कुमार ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ऊंची कूद स्पर्धा में द्वितीय स्थान अर्जित कर रजत पदक जीता।  डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि भविष्य ने 01 मीटर 90 सेंटीमीटर ऊंची रखी बार को सफलता पूर्वक कूद कर रजत पदक प्राप्त किया है। जबकि स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश के ही प्रियांशु और कांस्य पदक पंजाब के हरमान सिंह ने क्रमशः  01 मीटर 93 सेंटीमीटर और 01 मीटर 88 सेंटीमीटर ऊंची बार को कूद कर प्राप्त किए हैं।  मात्र 04 सेंटीमीटर की कम ऊंचाई की छलांग से भविष्य के हाथ से स्वर्ण पदक छिटक गया।  उत्तर क्षेत्रीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के भविष्य के द्वारा रजत पदक जीतने जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, प्रोफेसर संदीप गुप्ता, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, भूपेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, अविनाश कुमार बिट्टू, मनीष कुमार, मुस्तकीम अंसारी, जुली पुंडीर, पोपिन कुमार, रुबिका नेगी, समित चौधरी, गौरव चौहान, आदि ने शुभकामनाएं दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रामपुर मनिहारान में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत,डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल