Ticker

6/recent/ticker-posts

कल बड़े स्तर पर आयोजित होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप, नामचीन डॉक्टर करेंगे इलाज

कल बड़े स्तर पर आयोजित होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप, नामचीन डॉक्टर करेंगे इलाज

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-इंडियन मेडिकल एसोशिएशन व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में भव्य स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। 

आईएमए अध्यक्ष डॉ. नरेश नौसरान जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को कस्बा नागल के रेलवे रोड़ स्थित जनता इंटर कॉलेज में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत इंडियन मेडिकल एशोसिएशन व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सभी प्रकार के रोगों का निःशुल्क कैंप आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिलेभर के नामचीन डॉक्टर मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य कैंप में टेस्ट भी निःशुल्क किए जाएंगे। कैंप का उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष बंसल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार तथा आईएमए अध्यक्ष डॉ. नरेश नौसरान करेंगे।  ग्रामीण अंचल में बड़े स्तर पर आयोजित हो रहे स्वास्थ्य कैंप का ग्रामीणों का लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मिलकर्मियों को दिलाई स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की शपथ