Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला एवं बाल विकास परियोजना ननौता द्वारा गांव कुआं खेड़ा में कराई गई गोद भराई

महिला एवं बाल विकास परियोजना ननौता द्वारा गांव कुआं खेड़ा में कराई गई गोद भराई

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

नानौता - महिला एवं बाल विकास परियोजना ननौता द्वारा सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम अन्नप्राशन गोद भराई एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना पोषण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज गांव कुआं खेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र पर उक्त अभियान का शुभारंभ किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह एवं कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह अखिल भारतीय महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा जिला संरक्षक नरेंद्र दत्त शर्मा  बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती अलका त्रिपाठी श्रीमती आशा देवी सुपरवाइजर द्वारा गांव कुआं खेड़ा में अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम संपन्न कराया गया 

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अलका त्रिपाठी द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना पोषण एवं स्वच्छता अभियान एवं पोषण वाटिका पर विस्तृत चर्चा करते हुए इनकी उपयोगिता को समझाया एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से पोषण वाटिका का भी निरीक्षण किया स्वच्छता अभियान के महत्व को समझाया उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री पृथ्वी सिंह विधानसभा संयोजक आसपा ठा0 शेरपाल सिंह अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सुदेश सैनी, राकेश्वती, गीता देवी, पुष्पा, कोमल, सुदेश सैनी, अलका राणा, सविता, सुषमा, अमिता, ललिता, सुदेश, शारदा, अरुण, पुष्पा, सोनिया आदि काफी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों प्रमिला (आशा) आदि मौजूद रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मिलकर्मियों को दिलाई स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की शपथ