Ticker

6/recent/ticker-posts

रेलवे क्लब में दिखा श्री राम सबरी मिलन का भावुक दृश्य

रेलवे क्लब में दिखा श्री राम सबरी मिलन का भावुक दृश्य

शबरी ने असीम प्रेम में श्री राम को खिलाए झूठे बेर,श्रोताओं के छलके अश्व

झूठे बेर खा मर्यादापुरूषोतम  राम ने दिया समाज में समरसता का बड़ा संदेश

रिपोर्ट अमित मोनू यादव

सहारनपुर:-महानगर की प्राचीन श्री राम लीला में से एक उत्तर रेलवे नाटक क्लब मॉल गोदाम रोड की लीला में विगत रात्रि की लीला में श्री राम सबरी मिलन,पवनपुत्र हनुमान का आगमन,और बाली वध की लीला का मंचन किया गया।

शपाल त्रेहान और पंकज बजाज के निर्देशन में मंचित लीला में श्री राम सबरी लीला के मंचन को बेहद भावनात्मक रूप से दर्शाया गया,लीला में दिखाया गया कि किस तरह भगवान राम ने सबरी के असीम प्रेम और भक्ति को सर्वोपरि रखा और उनके झूठे बेरो को खा कर समाज में समरसता का संदेश देने के साथ साथ भक्त,भक्ति और उसके आराध्य के सम्बन्ध को ही संसार का सबसे बड़ा संबंध माना। लीला में श्री राम की भूमिका में चिराग अरोड़ा, लक्ष्मण भविष्य आर्यन,सबरी की भूमिका में मुस्कान,पवनपुत्र दिवस वत्स,सुग्रीव कपिल बब्बर ने शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधान रवि जुनेजा कुलवंत सिंह भाटिया संजय फुटेला अमित मोनू यादव, अजय त्यागी,रमन चावला,हरीश भटेजा, हरीश डंंग,मनोज चिटकारा,सार्थक वालिया,मन्नू ग्रोवर,मुकेश वत्ता,मुकेश सेठ, कवल जीत सिंह कालड़ा,नीरज सैनी,सुनील कश्यप,विजय शर्मा,राहुल साहू,वासु जुनेजा अर्जुन गुप्ता,आशु चोपडा ,संजय रोहिला,मान सिंह लूरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सामाजिक एकजुटता और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर