श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब की रामलीला में हुआ सीता हरण का सुन्दर व मार्मिक मंचन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में गांधी पार्क में सीता हरण का सुन्दर व मार्मिक मंचन किया गया।
पंचवटी में सूर्पनखा द्वारा राम-लखन को रिझाने के संवाद व नृत्य से दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। खर दूषण के दरबार का दृश्य बहुत सफल रहा। सीता व लखन के मार्मिक व रोषपूर्ण संवाद सुनकर दर्शको के दिल भर आये। दर्शको ने खूब तालियां बजाई। रावण द्वारा साधु के वेष में भिक्षा मांगना और फिर अचानक सीता को हरण करने का दृश्य बहुत रोमान्चकारी रहा। रावण से लड़ते हुए जटायु द्वारा धायल होने का दृश्य दर्शकों को प्रभावित कर गया।हरविन्दर गौसाई व आनन्द कुमार के कुशल निर्देशन में अतुल सचदेव ने राम, कुशाग्र नेब ने लक्षमण, वंशिका ने सीता, कुणाल ने खर, तरूण ने दूषण, आशु सहगल ने रावण, जगमोहन-आमा-अनुष्का-खुशी ने सूर्पणखा, आशीष जैन ने मारीच, अनुज जैन ने जटायु, दीपक ने काल, विशाल-वंश-गुलशन-हर्षित-आकाश ने मंत्री का सफल अभिनय किया। इस अवसर पर पधारे मेयर डा० अजय कुमार, भाजपा नेता हेमन्त अरोड़ा तथा अन्य अतिथियों का मंच पर स्वागत किया गया। डा० अजय कुमार ने कहा हमारे सभी के मन में राम है, देश के कण कण मे राम हैं। इस अवसर पर क्लब के प्रधान जोगेन्द्र कुमार, महामंत्री राकेश शर्मा, गुरमीत सिंह शंटी, विपिन सलूजा, अभिषेक चावला, रंजन करल, विक्रान्त सैनी, सचिन घई, गगन सैनी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन राकेश वत्स, रमेश चन्द्र छबीला व विनय वत्स ने किया।
0 टिप्पणियाँ