योग महिला सशक्तिकरण का शक्तिशाली साधन है
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ब्यूरो )योग का नियमित अभ्यास महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और उनके समग्र कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता हैयोग महिला सशक्तिकरण का एक शक्तिशाली साधन है,यह उद्गार यूपीएस बादशाहपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के चौथे दिन बतौर मुख्य अतिथि योगाचार्य अनीता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया,
मीना मंच के नोडल सहायक अध्यापिका डॉक्टर पूजा यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूती देता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और उन्हें अपने जीवन पर नियंत्रण करने का साहस प्रदान करता है सहायक अध्यापिका श्रीमती रफत जहां ने मुख्य अतिथि योगाचार्य अनीता का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चौधरी राज वीर सिंह ने नारी सशक्तिकरण पर ओजस्वी एवं ज्ञानवर्धक संबोधन करते हुए कहा कि योग से जहां एक और छात्राओं में आत्म रक्षरत आत्म बल बढ़ता है वही वह आध्यात्मिक की ओर भी अग्रसर करने में सहायक होता है उन्होंने नारी सशक्तिकरण के उपलक्ष में गीत एवं बांसुरी वादन कर कार्यक्रम को मनमोहक बनायामीना मंच के कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ पूजा यादव श्रीमती रफत जहां श्रीमती अंजलि गर्ग श्रीमती अर्चना शर्मा श्रीमती स्वीटी बंसल श्रीमती प्रियंका सिरोही अभिलाषा दुबे अनिल का योगदान रहा इस अवसर पर यूपीएस बादशाहपुर की पुरातन छात्राओं प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया इसमें प्रमुख रूप से जिया, नाजिश शगुन साना रही, कार्यक्रम में रिया परी तनु अंशु खुशी महक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम के अंत में प्रधान अध्यापक राजवीर सिंह सहित समस्त स्टाफ ने मुख्य अतिथि को विदा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
0 टिप्पणियाँ