Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला रोप स्किपिंग एसोसिएशन का हुआ पुनर्गठन, रश्मि टेरेंस को अध्यक्ष, नुरीन जहां सचिव व सरिता प्रजापति कोषाध्यक्ष मनोनीत

जिला रोप स्किपिंग एसोसिएशन का हुआ पुनर्गठन, रश्मि टेरेंस को अध्यक्ष, नुरीन जहां सचिव व सरिता प्रजापति कोषाध्यक्ष मनोनीत

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-सहारनपुर जनपद में जिला रोप स्किपिंग एसोसिएशन, सहारनपुर का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को संरक्षक, डॉ. मनोज सिंधी को चेयरमेन, रश्मि टेरेंस को अध्यक्ष, नुरीन जहां को सचिव व सरिता प्रजापति को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। 

उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग एसोसिएशन के सहारनपुर मंडल के संयोजक मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि पंजाबी बाग स्थित मैरिडेल एकेडमी में आयोजित बैठक में जिला रोप स्किपिंग (रस्सी-कूद) एसोसिएशन, सहारनपुर का पुनर्गठन सहारनपुर मंडल ओलम्पिक सघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को संरक्षक, डॉ. मनोज कुमार सिंधी को चेयरमैन, रश्मि टेरेंस को अध्यक्ष, विवेक कम्बोज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार को उपाध्यक्ष, नुरीन जहां को सचिव, राजेंद्र कुमार और रुखसार खान को सह-सचिव, सरिता देवी को कोषाध्यक्ष, सुरय्या कौसर को तकनीकी निर्देशिका व कुमारी अनन्या अग्रवाल, मोहम्मद शाकिर, विष्णु चाहर, तंजीम फातिमा को कार्यकारिणी में मुख्य सदस्य के पद में मनोनीत किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 
नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार सिंधी ने कहा कि एसोसिएशन का लक्ष्य सहारनपुर में रोप स्किपिंग खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने घोषणा करी कि जल्द ही जिले में प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा और निकट भविष्य में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी भी की जाएगी। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर रश्मि टेरेंस ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगी और सहारनपुर में रोप स्किपिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। बैठक में नवनियुक्त सचिव नुरीन जहां ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि सहारनपुर के विद्यालयों में रोप स्किपिंग का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए ताकि बच्चे रोप स्किपिंग खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। कार्यक्रम मे सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता व उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग एसोसिएशन के सहारनपुर मंडल के संयोजक मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुश्ती, कबडडी व जिम्नास्टिक खेल के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम