Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेशीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता मे दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाए दांव पेंच

प्रदेशीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता मे दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाए दांव पेंच

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-प्रदेशीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए मुकाबलो में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग में सहारनपुर का और बालक वर्ग में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 

जनपद क्रीड़ा सचिव प्रवीण चौधरी ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में चल रही 69वीं चार दिवसीय प्रदेशीय विद्यालयीय (बालक एवं बालिका) जूडो प्रतियोगिता 2025 में 14 मंडलों से लगभग 561 खिलाड़ी अपने अपने वर्गाे मे प्रतिभाग कर रहे है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए मुकाबलो में खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर खूब दांव पेंच दिखाए। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग में सहारनपुर का और बालक वर्ग में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।  
जनपद क्रीड़ा सचिव प्रवीण चौधरी ने बताया कि 69वीं चार दिवसीय प्रदेशीय विद्यालयीय (बालक एवं बालिका) जूडो प्रतियोगिता 29 सितम्बर 2025 तक चलेगी। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बोर्ड बैठक में आय व्यय का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास