शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की नींव- पूर्व मंत्री डा.धर्म सिंह सैनी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
नकुड़- ग्राम रणदेवी स्थित एचआईटी कॉलेज का 23वां स्थापना दिवस बड़े हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नकुड़ सुभाष चौधरी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी रहे। कॉलेज प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं की ओर से उन्हें एकल पुष्प एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर हार्दिक स्वागत किया गया।
स्थापना दिवस समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कॉलेज की 23 वर्षों की गौरवमयी उपलब्धियों को याद किया और शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के योगदान पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि यह कॉलेज न केवल क्षेत्रीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुख्य अतिथि डॉ. धर्म सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की नींव है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति को जीवन का मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगारपरक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ