Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान संघ के किसानों ने बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम युवराज सिंह को सौंपा

भारतीय किसान संघ के किसानों ने बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम युवराज सिंह को सौंपा

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद -भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा।

बुधवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में हुई बैठक में भारतीय किसान संघ गन्ना प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। पेराई सत्र 2024-25 में किसान सरकार की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा था, लेकिन सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया। इस बार सरकार को किसान हित में गन्ना भाव कम से कम 450 रुपये प्रति कुंतल घोषित करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा कि अत्यधिक वर्षा और बीमारी के कारण किसानों की फसलों का बेहद नुकसान हुआ है। किसान संघ सरकार से मांग करता है कि इस नुकसान की भरपाई की जाए। पूर्व जिला महामंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले बेसहारा पशुओं गौशाला छुड़वाए जाने की मांग की। किसानों ने एसडीएम युवराज सिंह के माध्यम से मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। इस मौके पर आदेश कुमार त्यागी, राकेश त्यागी, पप्पू कश्यप, पप्पू प्रधान, सिंकदर आलम, चौ. रामस्वरूप, मनोज सिंघल, कर्ण सिंह, ऋष्षिपाल सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष