प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कहीं हुआ रक्तदान, कहीं किया गया पौधरोपण
सफाई अभियान भी चला, मिष्ठान वितरण कर की दीर्घायु की कामना
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बुधवा को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कहीं पौधरोपण हुआ तो कहीं रक्तदान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुधार जनकल्याण चेरिटेबिल ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में जहां देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है वहीं, विश्व भर में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। संस्था के चेयरमैन डा. शमशाद अहमद ने बताया कि शिविर में 18 यूनिट रक्तदान हुआ है। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डा. रियंका चौधरी, डा. सुखपाल सिंह, डा. बीपी सिंह, डा. पवन सवई, विपिन भारतीय, अधिवक्ता विपिन त्यागी, विनय कुच्छल आदि मौजूद रहे। जामिया तिब्बिया मैडिकल कालेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पौधरोपण कर उनके दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही मिष्ठान का वितरण भी किया गया। प्रबंधक डा. अनवर सईद ने कहा कि मोदी जी ने जब से देश कमान संभाली है तभी से भारत तरक्की की राह पर अग्रसर है। इस मौके पर सचिव डा. अख्तर सईद, उपप्राचार्य डा. मोहम्मद फसीह, डा. अहतेशामुलहक आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। कायस्थवाड़ा मुहल्ले में भाजपा नेता राममोहन सैनी के आवास पर भी प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

0 टिप्पणियाँ