Ticker

6/recent/ticker-posts

विधिवत और पारंपरिक रूप से हुआ उत्तर रेलवे नाटक क्लब की लीला का शुभारंभ

विधिवत और पारंपरिक रूप से हुआ उत्तर रेलवे नाटक क्लब की लीला का शुभारंभ

राज्य मंत्री जसवंत सैनी उद्घाटनकर्ता भरत कर्णवाल ने संयुक्त रूप से किया विधिवत उद्घाटन

श्री राम लीलाएं हमें हमारी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को जानने का अवसर देती है:राज्य मंत्री

पौराणविक महत्व और संस्कृति को समेटे है श्री राम लीला: भरत कर्णवाल

रिपोर्ट अमित मोनू यादव

सहारनपुर:महानगर की प्राचीन लीलाओं में शुमार उत्तर रेलवे नाटक क्लब, मॉल गोदाम के 75वे श्री राम लीला,राम बारात और दशहरा महोत्सव का मंगलवार रात बाबा गोपाल दास के सानिध्य में नगर के गणमान्य नागरिको और श्री राम भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों और विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सैनी,समाजसेवी भरत कर्णवाल ने श्री राम सारथी हरीश भटेजा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मनवीर पुंडीर, राजकुमार राजू ,डॉ पंकज खन्ना, प्रमोद कौशिक, मनीष अरोड़ा ,मदन लंबा अनिल अरोड़ा, मनोज जैन, सुनील अरोड़ा,मान सिंह जैन आदि सहित गणमान्य व्यक्तियो के साथ फीता काट कर लीला का विधिवत शुभारंभ किया गया,व ध्वजारोहण राजेश शर्मा द्वारा किया गया।इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सरकार मे मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें हमारी संस्कृति और हमारे गौरवशाली इतिहास का अनुभव करवाती है,और सामाजिक मूल्य से जोड़े रखने की प्रेरणा देती है।वही श्री राम लीला के उद्घाटनकर्ता और भगवान जगन्नाथ यात्रा के चेयरमैन भरत कर्णवाल ने इस उपलक्ष्य में कहा कि प्रभु श्री राम की लीला हमे हमारे पौराणविक महत्व ,इतिहास और संस्कृति के बारे बताती है कि हम लोग किस तरह से भगवान राम के बताए मार्ग पर चल कर अपने जीवन को सफल कर धर्म की राह पर चल सकते हैं।चेयरमैन संजीव शर्मा,प्रधान रवि जुनेजा, प्रबंधक यशपाल त्रेहान और महामंत्री पंकज बजाज ने क्लब के 75वे वर्ष के पावन अवसर पर कहा कि इस बार दर्शकों को विशेष रूप से भव्य रामलीला का प्रसारण विशाल एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।इस अवसर पर क्लब के चेयरमैन संजीव शर्मा,प्रधान रवि जुनेजा,महामंत्री पंकज बजाज,प्रबंधक यशपाल त्रेहान,कुलवंत भाटिया ,मनोज चिटकारा, हनी वर्मा, सन्नी वशिष्ठ,अजय त्यागी,रमन चावला,संजय फुटेला,मुकेश गक्कड़,मुकेश दत्ता, मुकेश सेठ,अनित गर्ग, आशु सिंधु,सुशील कक्कड़,कवल जीत सिंह कालड़ा,पंकज ग्रोवर,विपिन सैनी राहुल साहू,हरीश डंग ,सार्थक वालिया,हार्दिक बजाज, रोहित घई,संजीव गक्कड़,मान सिंह लूरी,मन्नू ग्रोवर,नमन त्रेहान,प्रवीण चांदना आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष