नई जीएसटी प्रणाली से व्यापार होंगे मजबूत - कपिल देव
देवबंद पहुंचे योगी सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री, उद्यमियों से किया संवाद
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल गुरुवार को देवबंद पहुंचे और व्यापारियों व उद्यमियों से सीधा संवाद किया। कहा कि सरकार द्वारा कम की गई जीएसटी दरों से व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान व्यापारियों ने राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित उद्यमी विजय गिरधर के प्रतिष्ठान पर पहुंचे व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का उद्यमियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई जीएसटी प्रणाली से व्यापार मजबूत होंगे जिसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने राज्यमंत्री को जीएसटी दरों में बदलाव के बाद व्यापारियों की स्थिति से अवगत कराया। आईआईए चेयरमैन विजेश कंसल, लघु उद्योग भारती के पूर्व नगर संयोजक अंकुर कंसल, हेमंत गिरधर, दीपक राज सिंघल, निखिल अग्रवाल, मनमोहन गर्ग, पंकज गुप्ता, यशराज सिंघल, कुणाल गिरधर आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ