Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल कॉलेज में आयोजित किया गया भव्य आयुर्वेद दिवस समारोह

ग्लोकल कॉलेज में आयोजित किया गया भव्य आयुर्वेद दिवस समारोह 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च सेंटर में 10वां आयुर्वेद दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य, विद्यार्थी और अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और यह  कार्यक्रम पारंपरिक चिकित्सा पद्धति एवं आयुर्वेद की अमूल्य धरोहर के प्रति समर्पित था।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सुष्मिता के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने आयुर्वेद की महत्ता और इसकी वैश्विक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रतिकुलपति प्रोफेसर जॉन फिन्बे ने उद्घाटन संबोधन और आशीर्वचन प्रदान करते हुए आधुनिक जीवन में आयुर्वेद के बढ़ते महत्व और प्राकृतिक स्वास्थ्य संरक्षण पर जोर दिया।इस अवसर पर ग्लोकल विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी ने भी अपने उद्बोधक विचार साझा करते हुए कहा कि “आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की समग्र शैली है। यह हमें शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का मार्ग दिखाता है और आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वस्थ रहने का सबसे सरल उपाय प्रदान करता है।"छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जागरूकता नाटिकाओं और शोध-पत्र प्रस्तुतियों के माध्यम से आयुर्वेद के सिद्धांतों और स्वास्थ्य संवर्धन की उपयोगिता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अंत में ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निज़ामुद्दीन, कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी, प्रतिकुलपति प्रोफेसर जॉन फिनबे सहित अन्य संकाय सदस्यों ने इस कार्यक्रम में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रतिभागियों और सहयोगियों को सम्मानित किया ।यह आयोजन न केवल आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा का उत्सव था, बल्कि सभी उपस्थित जनों को मानव और प्रकृति के बीच संतुलन बनाते हुए स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सामाजिक एकजुटता और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर