श्री राधा कृष्ण मन्दिर क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में हुआ लंका दहन का सफल मंचन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-श्री राधा कृष्ण मन्दिर क्लब के तत्वाधान में गाधी पार्क रामलीला मे लंकादहन का सफल मंचन किया गया । जामवन्त द्वारा निराश हनुमान को उनकी शक्ति का स्मरण कराने का दृश्य बहुत सुन्दर रहा । अशोक वाटिका में सीता और रावण के संवाद बहुत प्रभावशाली रहे । हनुमान द्वारा अशोक वाटिका में फल खाना और दर्शकों को देने का दृश्य बहुत मनोरंजक रहा । हनुमान मेघनाथ तथा रावण के संवाद सुनकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई ।
हरविन्द्र गौसाई और आनन्द कुमार के कुशल निर्देशन में आशु सहगल ने रावण मनवीर सिंह ने हनुमान, वंशिका ने सीता, स्वाति ने मन्दोदरी, तरूण ने जामवन्त, मुकेश ने अक्षय, कुणाल वत्स ने मेघनाथ, जगमोहन ने लंकिनी, कशिश ने त्रिजटा, वासू - विशाल चेतन वंश, विशाल ने दरबारी का सफल अभिनय कियाइस अवसर पर क्लब के प्रधान जोगेन्द्र कुमार, महामन्त्री राकेश शर्मा, गुरमीत सिंह शन्टी, लखजीत सिंह, विक्रान्त सैनी, उद्धव कौदण्ड, विपिन सलूजा, गगन भन्डारी, हार्दिक खुराना, सचिन घई, सुभाष चावला, अभिषेक चावला, विनोद खुराना, हार्दिक खुरानाराजीव ठाकुर, विकास शर्मा, इतिन खुराना आदि उपस्थित थेमंच संचालन राकेश वत्स, रमेश चन्द्र छबीला एवं विनय वत्स ने किया

0 टिप्पणियाँ