सतयुग आश्रम इंटर कॉलेज में जोयदीप मुखर्जी द्वारा भारतीय शास्त्रीय वाद्य सुरश्रृंगार की दी प्रस्तुति
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- स्पिक मैके एवं भातखंडे लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान मे सतयुग आश्रम इंटर कॉलेज एवम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जोयदीप मुखर्जी द्वारा भारतीय शास्त्रीय वाद्य सुरश्रृंगार व की प्रस्तुति दी.
उन्होंने साथ ही 16 वी शताब्दी के वाद्य तानसेनी रबाब एवम सुर रबाब को भी बजाया और बताया कि ये दोनों वाद्य को उत्तरप्रदेश मे ही बनाया गया था.उन्होंने राग भूपाली तोड़ी में एक परंपरगत गत बजाते हुए 16 वी के सुरश्रृंगार, सुररबाब,तानसेनी रबाब से आज के सरोद के बाज की परंपरा को समझाया.पखावज पर संगत कर रहे शुभाषीश सब्यसाची ने तीन प्रकार के पखावज 500 साल पुराने मिट्टी के बने अंकिक, यव, और अलिंगा पखावज के बजने के प्रकार को समझाया.शैफ्फली मलहोत्रा ने बताया 13 तारीख तक विभिन्न विद्यालयो मे कार्यक्रम होंगे l
0 टिप्पणियाँ