डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियां जोरो पर, आयोजन कमेटी मे आदेश, मुस्तकीम व लाल को मिली जिम्मेदारी
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो पर है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के द्वारा आयोजन कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें कुश्ती कोच आदेश कुमार को आयोजन सचिव, मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी को आयोजन अध्यक्ष व एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौपी गई है।
जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के तत्वाधान में आयोजित होने वाली डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 11 सितम्बर 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया जा रहा है। जिसमें खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी को आयोजन अध्यक्ष, कुश्ती कोच आदेश कुमार को आयोजन सचिव व एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप को आयोजन कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी व आयोजन सचिव आदेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो पर है। समय से पहले लगभग सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया जायेगा। प्रतियोगिता करने का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना और कुश्ती खेल को बढ़ावा देना है। कोऑर्डिनेटर लाल धर्मेन्द्र प्रताप ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सचिव डॉ. संदीप गुप्ता और प्रतियोगिता मे आने वाले अतिथियों के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता के सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, आयोजन अध्यक्ष मो. मुस्तकीम अंसारी, आयोजन सचिव आदेश कुमार, कोऑर्डिनेटर लाल धर्मेंद्र प्रताप से सम्पर्क कर सकते है। डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के कई पदाधिकारियों समेत खिलाड़ी व कोच शामिल रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ