श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज मे हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
रिपोर्ट सुहैल खान
गंगोह- श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज मे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान विषय प्रोजेक्ट बनाकर अपनी सर्जनशीलता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ का मुख्य अतिथि योगेन्द्र गर्ग, अध्यक्ष उमेश गोयल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित व फीता काट कर किया। प्रबंधक नीरज अग्रवाल, राकेश तायल व प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किए। मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। कहा विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। कार्यक्रम को अध्यक्ष, प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान विषय प्रोजेक्ट बनाकर अपनी सर्जनशीलता का परिचय दिया। सम्पूर्ण प्रदर्शनी जूनियर और सीनियर दो विभागों मे विभाजित हुई जिसमे कुल 82 माॅडल प्रदर्शित किए गए। बच्चों की इस विज्ञान प्रदर्शनी का सभी अभिभावकों ने अवलोकन करते हुए छात्र छात्राओं के ज्ञान को जांचा और समझा तथा बहुत बहुत प्रशंसा की। इस अवसर पर सम्पूर्ण स्टा मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ