Ticker

6/recent/ticker-posts

विवेक तायल पुनः बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के देवबंद नगर अध्यक्ष।

विवेक तायल पुनः बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के देवबंद नगर अध्यक्ष।

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल रजि0 नगर इकाई देवबंद के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से विवेक तायल को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। यह घोषणा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने देवबंद आगमन के दौरान की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह वर्ष संगठन की समीक्षा के साथ-साथ चुनावी भी है, जिसमें सभी पदाधिकारियों को आगामी चार वर्षों के लिए जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी। उन्होंने व्यापारियों से 14 सितंबर को गाजियाबाद में होने वाले प्रांतीय महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष जयवीर राणा की संस्तुति पर और नगर इकाई के सभी व्यापारियों की सहमति से विवेक तायल को पुनः नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विवेक तायल के नेतृत्व में देवबंद इकाई लगातार सक्रिय रहकर सराहनीय कार्य कर रही है, जिसके चलते उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस दौरान संगठन में अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। नगर महामंत्री पद पर राजेश सिंघल, नगर कोषाध्यक्ष पद पर राजेश अजमानी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राबिन अग्रवाल को मनोनीत किया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष के रूप में सलीम कुरैशी और अजय गर्ग को जिम्मेदारी दी गई। मयंक गर्ग, सौरव बंसल, नितिन तायल और मोहम्मद फिरोज को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में संरक्षक मनोज सिंघल एडवोकेट, प्रवीण धीमान, युवा अध्यक्ष वंश राज सिंघल, युवा महामंत्री पुष्कर वर्मा, आदित्य धीमान, राशिद कमाल, महबूब खान सहित कई व्यापारी मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने एडीओ पंचायत अनिल कुमार को सौंपा ज्ञापन