कुश्ती, कबडडी व जिम्नास्टिक खेल के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के लखनऊ के तत्वाधान में कुश्ती, कबडडी व जिम्नास्टिक खेल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग हेतु जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी की देख-रेख में सम्पन्न किया गया।
क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देेते हुए बताया कि पंडित दीन दयाल राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 सितम्बर, 2025 तक सहारनपुर में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतू जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में शिवा, ऋषभ पुण्डीर, राजा, सौरभ, अभय, उत्तम मेहरवाल, प्रियांशु कुमार, रक्षित, रितिक वर्मा, प्रिन्स, सन्नी, अजय राणा, तुषार, देवांश का चयन किया गया है। कबडडी खिलाड़ियों का चयन ईश्वर पाल सिंह मुखिया चैयरमेन कबडडी संघ सहारनपुर व सुनील कुमार संरक्षक कबडडी संघ सहारनपुर के द्वारा किया गया। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 10-09-2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित होने वाले मण्डल स्तरीय ट्रायल में सहारनपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। 27 से 29 सितम्बर, 2025 तक गोरखपुर में पंडित दीन दयाल प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता का आायोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतू मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में रितिक जयनागल, साहिल, मुस्तफा, सुमित कुमार, मोहम्मद मुजम्मिल, अभिषेक कुमार, सोएब (सभी सहारनपुर) का चयन किया गया। कुश्ती खिलाड़ियों का चयन कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार के द्वारा किया गया। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 27 से 29 सितम्बर, 2025 तक गोरखपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें। 25 से 26 सितम्बर, 2025 तक प्रयागराज में पंडित दीन दयाल राज्य स्तरीय सीनियर (पुरूष/महिला) जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतू मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल मे पुरुष वर्ग में अक्षित आर्य, यश कुमार, वंश, यश कश्यप, आशु कुमार, रियासत अली (मु0नगर) का चयन किया गया जबकि आरक्षित खिलाडी में अक्षर गुप्ता का चयन किया गया। महिला वर्ग में नेतन्या, अराध्या त्याग, नित्या डबराल, आयुषी का चयन किया गया जबकि आरक्षित खिलाड़ियों में इशिका आय, नेहा तेजयान का चयन किया गया। जिम्नास्टिक खिलाडियों का चयन रोहित कैशले द्वारा किया गया। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाडी 25 से 26 सितम्बर, 2025 तक प्रयाराज में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर (पुरूष/महिला) जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें।
0 टिप्पणियाँ