अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे सहारनपुर की जानवी ने स्वर्ण व शिवांशी ने जीता रजत पदक
सहारनपुर-ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन 07 सितम्बर 2025 को ग्रेटर नोएडा में किया गया। जिसमें सहारनपुर से चार किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया। किकबॉक्सिंग लीग में सहारनपुर की जानवी ने पॉइंट फाइट इवेंट के -30 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक व शिवांशी ने भी पॉइंट फाइट इवेंट के -30 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया।अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग में सहारनपुर की जानवी व शिवांशी के द्वारा पदक जीतने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा जानवी व शिवांशी को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। किकबॉक्सिंग लीग में जानवी व शिवांशी के द्वारा पदक जीतने पर जिला कलारियापट्टू एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, कुश्ती कोच आदेश कुमार, रविकान्त धीमान, अजय कुमार, मनोज प्रजापति आदि ने भी शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ