श्री राधा कृष्ण मन्दिर क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में रावण अंगद संवाद का हुआ सफल मंचन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- श्री राधा कृष्ण मन्दिर क्लब के तत्वाधान में गांधी पार्क में आयोजित रामलीला में रावण अंगद संवाद का सफल मंचन किया गया।
सागर के किनारे राम जी एवं उनके दल द्वारा शिवलिंग की पूजा एवं स्थापना का दृश्य बहुत सुन्दर रहा। लंका पहुंचने के बाद अंगद व नागा के संवाद सुनकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई । दरबार में विभीषण को पैर मार भगाने का दृश्य प्रभावशाली रहा। रावण और अंगद के संवाद सुनकर पुनः दर्शक तालियां बजाते रहे । रामकिशन भारती व अनुज जैन की हास्य झलकी ने सभी को हंसाया हरविन्द्र गौसाई और आनन्द कुमार के कुशल निर्देशन में अतुल सचदेवा ने राम, कुशाग्र नेब ने लक्ष्मण, वंशिका ने सीता, आशू सहगल ने रावण, संकल्प नेब ने अंगद, आशीष जैन ने विभीषण, कुणाल वत्स ने मेघनाथ, अक्षय मिश्रा ने सुग्रीव, मनवीर सिंह ने हनुमान, शौर्य नेब ने नागा का सुन्दर अभिनय किया ।इस अवसर पर पधारे ए०डी०एम० संतोष बहादुर का मंच पर क्लब के प्रधान व पदाधिकारियों स्वागत किया गया । द्वाराइस अवसर पर क्लब के प्रधान जोगेन्द्र कुमार, महामन्त्री राकेश शर्मा, गुरमीत सिंह शन्टी, दशहरा प्रधान अक्षय त्यागी, पार्षद स० राजेन्द्र सिंह कोहली. सुभाष चावला, विक्रान्त सैनी, अरविन्द नेब, सचिन घई, गगन भाटिया, विपिन सलूजा, विनोद खुराना, हार्दिक खुराना आदि उपस्थित थे।मंच संचालन राकेश वत्स व रमेश चन्द्र छबीला ने किया ।
0 टिप्पणियाँ