अस्मिता खेलो इंडिया सहारनपुर महिला जूडो लीग का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-अस्मिता खेलो इंडिया सहारनपुर महिला जूडो लीग का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। पुरस्कार वितरण समरोह में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक एवं संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया की 28 सितम्बर 2025 को मुन्नालाल डिग्री कॉलेज में अस्मिता खेलो इंडिया सहारनपुर महिला जूडो लीग 2025-26 का आयोजन किया गया। अस्मिता खेलो इंडिया सहारनपुर महिला जूडो लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूनम गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर एवं खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पदक विजेता रिया यादव व शीतल चौहान रही। सहारनपुर महिला जूडो लीग मे खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।अन्तरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि अस्मिता खेलो इंडिया सहारनपुर महिला जूडो लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बबीता तोमर अपनी मिशन शक्ति टीम के साथ प्रतिभागी जूडोकाओं को प्रेरित करने पहुंची, उन्होंने विस्तार से महिला हेल्प लाइन 1090 एवं 112 आदि हेल्प लाइन के बारे मे बताया। अस्मिता खेलो इंडिया सहारनपुर महिला जूडो लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। सहारनपुर महिला जूडो लीग मे निर्णायक मंडल में प्रतियोगिता निदेशक संजीव गुप्ता, राजी शर्मा, प्रदीप कुमार, सूरज प्रताप सिंह, आशीष सरोहा, अमन झा, सुमन कश्यन, वंश जैन, दानिश असद, विक्रान्त काम्बोज, रिद्म गुप्ता, माणिक त्यागी, कुलभूषण कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर पंकज बंसल, अनिल अग्रवाल, धीरज जैन, संजय गुप्ता, डॉ रीता बोरा, डॉली गुप्ता, दीपक गुप्ता, गौरव कपिल, गौरव चौहान, प्रवीण चौधरी, पुनीत आर्य, मोहित उपाध्याय योगाचार्य, दीपक कुमार, दीवान सिंह, रिदम गुप्ता, कमलकांत, आदि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ