Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर की बेटी गाव्या बिंद्रा ने रजत पदक जीतकर लहराया परचम

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर की बेटी गाव्या बिंद्रा ने रजत पदक जीतकर लहराया परचम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- पंजाब मे आयोजित हुई राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर की बेटी गाव्या बिंद्रा ने रजत पदक जीतकर सहारनपुर जनपद समेत उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर गाव्या बिंद्रा का भव्य स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 

डिस्ट्रिक्ट आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव अभिषेक चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन लुधियाना (पंजाब) में 29 से 31 अगस्त 2025 तक किया गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर के अक्ष कश्यप, आरव, माही, जयंत चौधरी, अक्षित चौधरी, गाव्या बिंद्रा, राघव वर्मा ने उत्तर प्रदेश की टीम की और से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता मे अपने शानदार खेल के बलबुते सहारनपुर की गाव्या बिंद्रा ने +70 भार वर्ग में रजत पदक जीतकर सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में गाव्या बिंद्रा के द्वारा रजत पदक जीतने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत समारोह में डिस्ट्रिक्ट आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव अभिषेक चौधरी, ताईक्वांडो कोच प्रियंका चौहान के द्वारा गाव्या बिंद्रा का भव्य स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में टीम कोच रौनक शर्मा का भी स्वागत किया गया। 
राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर गाव्या बिंद्रा को डिस्ट्रिक्ट आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष व नालंदा वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर मुकुल चौधरी, डॉ. ओंकार सैनी, शोभा बिंद्रा, मयंक बिंद्रा, मोना, मयंक, गर्वित, अमृत, सिद्धार्थ, सुजीत आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दशलक्षण महापर्व के दसवें दिन वासुपूज भगवान् के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के साथ उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया