Ticker

6/recent/ticker-posts

कबडडी खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने किया अपने खेल का शानदार प्रदर्शन

कबडडी खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने किया अपने खेल का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- कबडडी खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा 15 से 17 सितम्बर, 2025 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। 

मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में तुषार, सन्नी, अभय, अजय राणा (सहारनपुर), विभोर दत्त, वंश मलिक, अक्षित मलिक, युगल चोधरी, अभिनव जावला, यश तोमर (शामली), कुणाल, कार्तिक बालियान, निशान्त रघुवंशी, अर्णव बालियान (मु0नगर) का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाड़ियों में हिमांशु मलिक, रक्षित का चयन किया गया। 
कबडडी खिलाड़ियों का चयन ईश्वर पाल सिंह मुखिया चैयरमेन कबडडी संघ सहारनपुर व सुनील कुमार संरक्षक कबडडी संघ सहारनपुर के द्वारा किया गया। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 15 से 17 सितम्बर, 2025 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शहीद वीर अब्दुल हमीद मैमोरियल शिक्षा एवं सामाजिक समिति के तत्वावधान में मनाया गया शहीद अब्दुल हमीद का शहीदी दिवस