Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतु जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 5 अक्टूबर को

प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतु जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 5 अक्टूबर को

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- फुटबॉल खेल के जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगें।

क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक अयोध्या मे किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग कराने हेतु जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 05 अक्टूबर 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में कराया जायेगा। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 05 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल अपरान्हः 12 बजे कराया जायेगा। क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की पठनीय छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। चयन ट्रायल मे प्रतिभाग करने हेतू खिलाड़ियों की एन्ट्री निःशुल्क है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर मे आयोजित जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम