Ticker

6/recent/ticker-posts

69वीं स्कूल राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के मुक्केबाजों ने पदक जीतकर किया नाम रोशन

69वीं स्कूल राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के मुक्केबाजों ने पदक जीतकर किया नाम रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-लखनऊ में आयोजित हुई 69वीं स्कूल राज्य स्तरीय (बालक/बालिका) बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के मुक्केबाजों ने पदक जीतकर जनपद सहारनपुर का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा एवं प्रवीन कुमार बॉक्सिंग सहायक प्रशिक्षक ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। 

क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि 25 से 29 सितम्बर, 2025 तक के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 69वी0 स्कूल राज्य स्तरीय बालक/बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सहारनपुर के मुक्केबाजों ने प्रतिभाग कर पदक अर्जित कर जनपद सहारनपुर का नाम रोशन कर दिया। उन्होने बताया कि  प्रतियोगिता में अण्डर-14 बालक वर्ग में 42 किग्रा0 भार वर्ग में पुनीत कुमार ने स्वर्ण पदक, 50 किग्रा0 भार वर्ग में आयुष राणा ने स्वर्ण पदक, 30 किग्रा0 भार वर्ग में हेमंत वर्मा ने स्वर्ण पदक, 40 किग्रा0 भार वर्ग में धीरज कुमार ने रजत पदक, 32 किग्रा0 भार वर्ग में तनिश ने कांस्य पदक, 34 किग्रा0 भार वर्ग में प्रीत चौधरी ने कांस्य पदक, 38 किग्रा0 भार वर्ग में वंश कुमार ने कांस्य पदक, 42 किग्रा0 भार वर्ग में अलेश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अण्डर-17 बालक वर्ग में 63 किग्रा0 भार वर्ग में आयुष प्रताप सिंह ने रजत पदक, 60 किग्रा0 भार वर्ग में अभय प्रताप ने कांस्य पदक, 52 किग्रा0 भार वर्ग में यश ने कांस्य पदक, 46 किग्रा0 भार वर्ग में विशु पाल ने रजत पदक प्राप्त किया। अण्डर-19 बालक वर्ग में 56 किग्रा0 भार वर्ग में अमन ने स्वर्ण पदक, 75 किग्रा0 भार वर्ग में दुष्यंत ने रजत पदक, 64 किग्रा0 भार वर्ग में रूद्र ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अण्डर-17 बालिका वर्ग में 44 किग्रा0 भार वर्ग में वंशिका ने कांस्य पदक, 52 किग्रा0 भार वर्ग में अंशिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया।अण्डर-19 बालिका वर्ग में 75 किग्रा0 भार वर्ग में शानू ने कांस्य पदक, 44 किग्रा0 भार वर्ग में शगुन ने रजत पदक, 46 किग्रा0 भार वर्ग में आरजू ने कांस्य पदक, 57 किग्रा0 भार वर्ग में वाणी ने कांस्य पदक, 54 किग्रा0 भार वर्ग में गोरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।  जनपद सहारनपुर के बॉक्सिंग खिलाडियों की इस उपलब्धि पर क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा एवं प्रवीन कुमार बॉक्सिंग सहायक प्रशिक्षक ने सभी खिलाडियों को बधाई दी एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बृजेश कुमार, विरेन्द्र कुमार, हिमांशु सैनी, अरूण कुमार, आशीष कुमार, तबरेज अहमद, प्रताप सैनी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश, प्रदीप कुमार शर्मा, पुनीत कुमार आर्य, जयेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, आकाश, प्रियंका चौहान, सन्नी कुमार आदि उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या