पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर (बालक/बालिका) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का होगा आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जिला स्तरीय जूनियर (बालक/बालिका) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की एन्ट्री निःशुल्क है।
क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर द्वारा पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक/बालिका (जूनियर वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08-10-2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहानपुर में किया जायेगा। प्रतियोगिता में 700 रुपये प्रथम पुरस्कार, 600 रुपये द्वितीय पुरस्कार एवं 500 रुपये तृतीय पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के बैंक खाते में हस्तानान्तरित की जायेगी। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अपनी एन्ट्री आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की पठनीय छायाप्रति के साथ अन्तिम तिथि दिनांक 07-10-2025 की सायं तक कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैंक खाता खिलाड़ी का स्वयं का होना चाहिए। प्रतिभाग हेतु खिलाड़ियों का जन्मवर्ष 2007 या उसके बाद का होना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की एन्ट्री निःशुल्क है।
0 टिप्पणियाँ