कबड्डी खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 अक्टूबर, 2025 तक गौतमबुद्धनगर में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग हेतु मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा की देख-रेख में किया गया।
क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में दीपांशु कुमार, रूद्र, अर्जुन धीमान, कारतीकेय (शामली), विक्रान्त, आराध्य, कार्तिक, हर्ष चौधरी, अक्षय (सहारनपुर), अविश जावला, देवराज बालियान, वेदांश कुमार, देवांश, कुनाल बालियान (मुजफ्फरनगर) का चयन किया गया जबकि आरक्षित खिलाड़ियों में वंश अन्तल, अलीम, अरमान का चयन किया गया। उन्होने बताया कि मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन ईश्वर पाल मुखिया, सुनील कुमार, संजू रानी के द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ