सहारनपुर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में सहारनपुर चैलेंजर्स ने सहारनपुर रॉकर्स को पछाड़ते हुए हासिल की जीत
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित सहारनपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला सहारनपुर रॉकर्स और सहारनपुर चैलेंजर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रॉकर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने 16.1 ओवर में 188 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। चैलेंजर्स की ओर से कैफ ने 67 रन, शाहनवाज ने 41 रन और प्रकाश ने 34 रन का योगदान दिया। रॉकर्स की ओर से तनिष्क पल और नोमान ने 3-3 विकेट जबकि प्रखर ने 2 विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी रॉकर्स की टीम 19.5 ओवर में 183 रन पर ऑल आउट हो गई और चैलेंजर्स ने यह मैच 5 रनों से जीत लिया। रॉकर्स की ओर से युनुस और सागर ने 32-32 रन, कृष्ण ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में यश ने 3 विकेट जबकि वंश और शाहनवाज ने 2-2 विकेट लिए। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच कैफ को चुना गया। टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मो. अजमल, बेस्ट बैट्समैन शाहनवाज मलिक, बेस्ट बोलर नोमान राणा और बेस्ट फील्डर कृष्ण वर्मा रहे।एसडीसीए के चेयरमैन मो. अकरम ने विजेता टीम को बधाई दी और टूर्नामेंट की सफलता पर शुभकामनाएं दी। फाइनल मुकाबले के मुख्यातिथि थाना मंडी प्रभारी रोजन त्यागी रहे। इस मौके पर एसडीसीए के संरक्षक अमर गुप्ता, अध्यक्ष राजीव गुप्ता, साजिद उमर, यूपीसीए सदस्य एपेक्स काउंसिल, परविंदर सिंह, पाली कालरा, मीडिया प्रभारी सैय्यद मशकूर, मो. अमजद, ज्वाइंट सेक्रेट्री महेश शर्मा, विनय जैन (बिन्नी), राहुल शर्मा, सूरज सचदेवा, कमल सचदेवा, जयराम गौतम, अवनीश सैनी, अमित सैनी, राहुल कालरा, मो. फरीद, फैयाज आलम, अवनीश मंडोलिया, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, अर्जुन सिंह, आयुष चौधरी, राव मुजीब, तनवीर खान, रोहित, अक्षय चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ