Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री आशुतोष रामलीला समिति कलाकारो को किया गया सम्मानित

श्री आशुतोष रामलीला समिति कलाकारो को किया गया सम्मानित   

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-श्री आशुतोष रामलीला समिति  ने सुभाष नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर  में *रामलीला कलाकारों को सुंदर और सफल मंचन के लिए सम्मानित किया। पार्थ कालरा  ने  महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसकी सभी ने सराहना की

समिति के प्रधान गौरव चौधरी  ने कहा कि सभी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया* और *अपने प्रसंग को बखूबी निभाया*।वरिष्ठ भाजपा नेता और रामलीला के आयोजन प्रमुख हेमंत अरोड़ा* ने कहा कि *इस भव्य आयोजन ने नगर की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक आस्था को नई ऊंचाई प्रदान की है रवि बख्शी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि *सभी कलाकारों ने एकजुट होकर अभिनय किया और अपनी प्रतिभा दिखाई*। अध्यक्ष गौरव चौधरी,  महामंत्री मोहित छाबड़ा,कोषाध्यक्ष गौरव पुरी,मुख्य संयोजक संजयभसीन,स्वागतध्यक्ष  डॉक्टर एमपी सिंह चावला,दशहरा प्रमुख नरेश कुमार,मुख्य प्रबंधक विनय दुग्गल,संयोजक विजय कुमार एवं प्रबंधक अमित वत्ता ने संयुक्त रूप से कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित* किया।इस मौके पर सुन्दर अभिनय के लिए तरुण अरोड़ा, गौरव चानना, विजय खुराना, सनी भाटिया, चिराग भसीन, प्रिंस कपिल, अभिषेक उपाध्याय, ईश सलूजा, शिवम कक्कड़, राजेंद्र महिंद्रा, सहज, शिवम महिंद्रा, चिराग कक्कड़, कृष्ण चौहान, विनय दुग्गल, लकी भंडारी, विकास कुमार, जय कालड़ा, ज्योति, गोल्डी ग्रोवर, शिवांश, रवि बख्शी  को भी सम्मानित किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सपा नेता राहुल भारती की नानी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि