निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी महारैली को सफल बनाने की अपील
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-बामसेफ की ऑफसूट विंग भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के तत्वाधान में आगामी 6 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर आयोजित महारैली को सफल बनाने की अपील की।
मीडिया को प्रेसनोट जारी करते हुए भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिला प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिक्षा बचाओ, रोजगार बचाओ, स्कूल बचाओ व निजीकरण के खिलाफ नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर 6 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसकी मुख्य मांगे रिक्त पदों पर स्थायी भर्तियां, बेरोजगारों को प्रतिमाह ग्यारह हजार रुपए भत्ता, स्कूल का विलय रोकने, जर्जर भवनों का निर्माण कराना, एससी एसटी ओबीसी व अल्पसंख्यक के लिए हॉस्टल का निर्माण कराना, स्कूलों में आधुनिक लैब का निर्माण कराना व सभी परीक्षाओं को पारदर्शिता लाने की तमाम मांगों को लेकर महारैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर मोहकम सिंह भी साथ रहे।
0 टिप्पणियाँ