आश्रम कोटा में कल आयोजित होगा वार्षिक सत्संग, थाना निरीक्षक ने लिया व्यवस्थाओ का जायजा
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन रजि. गद्दी ऊन के तत्वाधान में सतगुरु रविदास आश्रम कोटा में कल 30 वां वार्षिक सत्संग आयोजित किया जाएगा।
गौरबतल है कि मिशन के संस्थापक व पूर्णकालिक अध्यक्ष सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज के आगमन की खुशी व आश्रम की स्थापना दिवस पर यह कार्यक्रम पिछले 1996 से लगातार आयोजित होता रहा है। जिसमें इस बार भी रविवार 5 अक्टूबर 2028 की रात्रि को 30वां वार्षिक सत्संग सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज को साक्षी मानकर किया जायेगा। जिसमें अनेकों संत महात्मा व गणमान्य नागरिक भी पहुंचेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
0 टिप्पणियाँ