Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने मनाया किसानों के मसीहा स्व बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिवस

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने मनाया किसानों के मसीहा स्व बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिवस

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने कलेक्ट्रट परिसर में किसानों के मसीहा स्व बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिवस अवसर पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की 

किसानों की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव चौधरी विनय ने कहा कि किसानों के मसीहा स्व बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने हमेशा गरीब मजलूम किसानों के लड़ाई लड़ी है वह किसानों के मसीहा थे बाबा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के लिए बड़े-बड़े  आंदोलन कर किसानों के लिए संघर्ष किया हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार करना होगा जो  उन्होंने देखा था उनका सपना था कि भारत देश का किसान खुशहाल हो सभा का संचालन चौधरी संजय सिंह ने किया व अध्यक्षता श्याम सिह ने की सभा में जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी ,अशोक कुमार, मनोज तोमर,अरुण राणा आदि किसान मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

किसानों ने समस्याओं को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन