आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
रिपोर्ट - मनोज कश्यप
सहारनपुर- द ग्रिप वॉरियर कप आर्म रैसलिंग चैम्पियनशिप का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियों को वरिष्ठ समाजसेवी एवं खेल प्रशिक्षक रविंद्र कुमार शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया।
दी आर्म रैसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि द ग्रिप वॉरियर कप आर्म रैसलिंग चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, खालापार मटिया महल में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक आनंद प्रकाश शर्मा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य संतोष, वरिष्ठ समाजसेवी एवं खेल प्रशिक्षक रविंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दी आर्म रैसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दी आर्म रैसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि चैम्पियनशिप में अंडर 14 आयु वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग अनस ने स्वर्ण पदक, युवराज ने रजत पदक। 45 किलोग्राम भार वर्ग में अब्दुल ने स्वर्ण, जुनैद ने रजत। अंडर 17 आयु वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद आमान ने स्वर्ण, आरव ने रजत, रुहान ने कांस्य पदक। 55 किलोग्राम भार वर्ग में अकुल ने स्वर्ण, आर्यन ने रजत, आयुष ने कांस्य पदक। 60 किलोग्राम भार वर्ग में सन्नी ने स्वर्ण, अनमोल ने रजत, आदित्य ने कांस्य। अंडर 19 आयु वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में अजीम ने स्वर्ण, राहिल ने रजत, विनीत ने कांस्य। 65 किलोग्राम भार वर्ग में उजैफ ने स्वर्ण, प्रियांशु ने रजत, केशव ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। चैम्पियनशिप में अंडर 17 आयु वर्ग में स्माइल और अंडर 19 आयु वर्ग में उजैफ ने ट्रॉफी जीती। ओपन भार वर्ग में ओवरऑल चैम्पियन द ग्रिप वॉरियर कप का खिताब अहद ने जीता। तीनों विजेता खिलाड़ियों को दी आर्म रैसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर की ओर से नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी एवं खेल प्रशिक्षक रविंद्र कुमार शर्मा के द्वारा विजेता खिलाड़ियो को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में ऑफिशियल के रूप में अंतरिक्ष सैनी, कनिष्क कुमार, निकिता बिष्ट, दुर्वेश सैनी, अनुष्का कंबोज, विनय कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर दी आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव मोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष अंतरिक्ष सैनी, वरिष्ठ सलाहकार रविंद्र कुमार शर्मा , धुवेश सैनी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ