Ticker

6/recent/ticker-posts

सामाजिक संगठन उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने प्रसिद्ध चिकित्सक किरनपाल सिंह को उनके व्यवहार व चिकित्सा शैली के लिए किया सम्मानित

सामाजिक संगठन उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने प्रसिद्ध चिकित्सक किरनपाल सिंह को उनके व्यवहार व चिकित्सा शैली के लिए किया सम्मानित

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/ अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि सेवाभाव के साथ चिकित्सा करने वाले चिकित्सक विरले होते हैं।डॉ किरनपाल सिंह अपने आप में एक मिसाल हैं।

उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच द्वारा क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ किरनपाल का पटका पहना कर व त्रिपुर माँ बाला सुंदरी देवी का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया।मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि चिकित्सक को उनके सेवाभाव और कार्य के कारण ही भगवान का रूप कहा जाता है।चिकित्सक धर्म जाति आदि से ऊपर होते हैं उनका ध्येय केवल रोगी के प्राण बचाना और स्वास्थ्य प्रदान करने का प्रयास रहता है।उन्होंने कहा कि डॉ किरनपाल सेवाभाव के साथ अपना कार्य करते हैं।लकवा, फ़ालिज, सायटिका आदि गम्भीर रोगों के कारण असहाय हुए लोगों की पूरी सेवा करते हैं।किसी भी समय रोगियों की सेवा के लिए तैयार रहने डॉ किरनपाल अपने आप में एक मिसाल हैं।यह डॉ किरनपाल का व्यवहार और चिकित्सा शैली का असर है कि केवल यूपी ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से लोग इनके पास उपचार कराने आते हैं।डॉ किरनपाल ने कहा कि सेवा करना हमारे संस्कार में है।जो हम आजीवन करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि रोगी केवल इलाज ही नहीं बल्कि अच्छे व्यवहार की भी अपेक्षा करता है।उन्होंने उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।इस दौरान अग्रेश पँवार, सुरेंद्र कुमार, शिवकुमार, रमेश कुमार, सुशील कुमार, विजय कुमार, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्व. महावीर सिंह राणा मेमोरियल पुस्तकालय सेवा संस्थान ने सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाओं को किया सम्मानित