प्रभात फेरी का सिलसिला लगातार जारी
गुरू नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व में निकाली जा रही हैं ग्यारह दिवसीय प्रभात फेरी
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-गुरू नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाले जाने का सिलसिला जारी है और लगातार संगत की रौनक बढ़ती जा रही है। मंगलवार को प्रभातफेरी पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा साहिब से प्रात: काल प्रारंभ हुई प्रभातफेरी सुभाष चौक, रेलवे रोड, लाजपत नगर कालोनी, दुर्गा कालोनी होते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब पहुंची जहां राजपाल नारंग परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, जितेश बतरा, सिमरनजीत सिंह,पपिंद्र कौर, भोली मनचंदा, स्वर्ण जीत कौर बेदी ने गुरबाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरबाणी कीर्तन व वाहेगुरू-वाहेगुरू के जाप से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से राजपाल नारंग की माता बिमला रानी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सचिन छाबड़ा, गुरजोत सिंह सेठी, राजीव कक्कड़, सुखजिंदर सिंह, परमजीत सिंह, हर्ष भारती, ईश्वर उपाध्याय, विस्मित सिंह, गुरदीप सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, अमृत सिंह, राजपाल सिंह, विपिन नारंग, गुरविंदर बेदी, प्रिंस कपूर, संदीप सिंह, मोहित मल्होत्रा, सन्नी-मन्नी सेठी, युवराज अरोड़ा, हर्ष नारंग, सिया गाबा आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ