बर्दाश्त नहीं होगा कानून व्यवस्था से खिलवाड़-थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-नवांगतुक थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने चार्ज संभालते ही क्षेत्र के प्रधानों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की।
बैठक को संबोधित करते हुए नवागंतुक थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने सभी प्रधान व गणमान्य लोगों को अपना परिचय देते हुए कहा कि पुलिस और जनता का परस्पर सहयोग ही पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है उन्होंने आगामी त्योहारों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर प्रेमपूर्वक तरीके शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की बात कही तथा किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग देने की बात कही। साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक त्यागी, जिलाध्यक्ष अमर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह कर्णवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डावर, बिरमपाल प्रधान, शिवम प्रधान नागल, चंद्रपाल प्रधान फतेहपुर, शमीम प्रधान नन्हेड़ा, मोहित त्यागी प्रधान, प्रमोद प्रधान गांगनौली, संदीप प्रधान कोटा, मनीष प्रधान, इंतखाब प्रधान नौजली, अशोक शौकी, प्रधान राकेश पहलवान, जावेद अली व अशोक कुमार समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ