भाकियू पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा को सौंप कर समस्याओं का शीघ समाधान कराए जाने की माँग
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-भाकियू पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व के संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर शीघ्र समस्याओं का समाधान कराए जाने की माँग की है।
गुरुवार को भाकियू पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुँचे कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा को सौंपा।ज्ञापन में जनपद सहारनपुर की सहकारी समितियों में डीएपी व एनपीके खाद की भारी किल्लत हो रही है गेहूं बुवाई शुरू हो चुकी है इसलिए जल्दी खाद उपलब्ध कराए जाने,गागनौली शुगर मिल पर 76.94 करोड़ व टोडरपुर शुगर मिल पर 30.37 करोड़ रुपये पिछ्ले सालों का बकाया है जिसे ब्याज सहित शीघ्र दिलवाए जाने, आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशालाओं मे भिजवाए जाने,घसौती गांव में दंबगो ने खाद के गड्ढे व वृक्षारोपण खसरा नंबर 41 पर अवैध कब्जा कर लिया है जबकि पिछले साल तहसीलदार रामपुर मनिहारान ने निशानदेही कर दी थी। इसलिए अवैध कब्जा हटवाए जाने व 60 वर्ष के बाद किसानों व मजदूरों को वर्द्धा पेंशन 5 हजार रुपये प्रति माह किए जाने की माँग की है।इस दौरान जोनी मुखिया, रविन्द्र,सुभाष,भानू,राकेश, जसवीर प्रधान,नीटू चौधरी, मामचनद,संदीप,मोनू, प्रमोद,देवेन्द्र,नासिर,अशोक, राजा आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ