Ticker

6/recent/ticker-posts

तीरंदाजी प्रतियोगिता में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने पुरुष वर्ग में अंक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया

 तीरंदाजी प्रतियोगिता में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने पुरुष वर्ग में अंक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया 

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने पुरुष वर्ग में अंक तालिका में प्रथम स्थान हासिल कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। 

मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने बताया कि गुरु काशी विश्वविद्यालय, पंजाब में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने पुरुष वर्ग में अंक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया। टीम के खिलाड़ी जिसमें शिवम, शुभम एवं गौतम ने उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हमारे विश्वविद्यालय को दिलाया है। टीम के साथ गए हुए टीम मैनेजर धीरेंद्र कुमार ने उक्त जानकारी साझा की। मां शाकुंम्भरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला ने कहा कि यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है कि हमारे नवनिर्मित विश्वविद्यालय का नाम आज अखिल भारतीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहा है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि बाकी खेल में भी हमारा विश्वविद्यालय इसी तरह नाम रोशन करता रहेगा। विश्वविद्यालय के कुल सचिव कमल कृष्ण ने कहा की खिलाड़ियों की उपलब्धि हमारे विश्वविद्यालय के लिए नई ऊर्जा का स्रोत है। वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी ने उम्मीद जताई की जो मिल का पत्थर आज इन तीरंदाज खिलाड़ियों ने रखा है उसका अनुसरण और खिलाड़ी भी करेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने कहा की हमारे आने वाली खेल नीति मैं इस बात का प्रावधान रखा जाएगा की पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की तरफ से पढ़ाई में भी कुछ परसेंटेज का लाभ दिया जाए। इस खुशी के अवसर पर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ