चयन ट्रायल में कुश्ती खिलाड़ियों ने दिखाए दांव पेंच, सहारनपुर जिले की कुश्ती टीम का हुआ चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-कुश्ती खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर खूब दांव पेंच दिखाए। जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वाधान मे बालक एवं बालिकाओं की उत्तर प्रदेश राज्य परंपरागत कुश्ती (मिट्टी के अखाड़े पर लड़ी जाने वाली) प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक जिला जालौन मे होना निर्धारित है। उक्त राज्य प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु सहारनपुर जिले की टीम का चयन सहारनपुर जिला कुश्ती संघ के तत्वाधान मे चयन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया।
उन्होने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर के मिट्टी के अखाड़े पर जिला कुश्ती प्रशिक्षक एवं जिला संघ सहसचिव आदेश कुमार की अध्यक्षता मे संघ कोषाध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, लाल धर्मेंद्र प्रताप और संदीप पहलवान के द्वारा बालकों के समस्त 06 भार वर्गों मे चयन किया गया। चयन प्रतियोगिता से पूर्व सहारनपुर रेल विभाग के वरिष्ठ कुश्ती खिलाड़ी रोहित छिकारा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के जनपदीय क्रीड़ा सचिव प्रवीण चौधरी ने संयुक्त रूप से चयन हेतु उपस्थित समस्त खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया कर उन्हें उत्तम प्रदर्शन हेतु शुभकामनाये अर्पित की।जिला स्तरीय चयन ट्रायल में 57 किलोग्राम में चांद आलम, 65 किलोग्राम में अभिषेक, 74 किलोग्राम में उस्मान और सुमित कुमार, 86 किलोग्राम में गुरप्रीत, 97 किलोग्राम में शादाब, 125 किलोग्राम में सन्नी कुमार का चयन किया गया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, कोषाध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, यश नामदेव, संजय कुमार, आदेश कुमार, संदीप पहलवान, लाल धर्मेंद्र प्रताप, मनोज प्रजापति, मनीष कुमार, शौर्य गुप्ता, जगमोहन भारद्वाज आदि ने शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ